छत्तीसगढ़ - बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला , जेल से बाहर आते ही आरोपी को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर , 19/08/2024 8:19:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला , जेल से बाहर आते ही आरोपी को उतारा मौत के घाट
बिलासपुर 20 अगस्त 2024 - पिता की हत्या का बदला लेने पड़ोसियों ने युवक पर टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 

सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में रहने वाला छतराम केंवट मजदूरी करता था। सोमवार को उसके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उसे घेरकर टंगिया और लाठी से जान लेवा हमला कर दिया, अचानक हुए हमले से छतराम संभल नहीं पाया, सिर और गले में टंगिया के हमले से आई चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 

इधर घटना की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत केंवट और धर्मेंद्र को पकड़ा। वहीं जितेंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष ने करीब 8 से 10 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूटकर बाहर आ गए। 

आरोपी युवकों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोगों ने पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। इसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश थी। इसका बदला लेने धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या करने की योजना बनाई थी। सोमवार को मौका मिलते ही उन्होंने छतराम को मौत के घाट उतार दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH