ड्रग पैडलर से ड्रग्स खरीदते एक टीवी एक्ट्रेस सहित चार अन्य लोग रंगे हाथ गिरफ्तार ,,

बॉलीवुड , 25-10-2020 7:52:06 PM
Anil Tamboli
ड्रग पैडलर से ड्रग्स खरीदते एक टीवी एक्ट्रेस सहित चार अन्य लोग रंगे हाथ गिरफ्तार ,,
मुंबई 25 अक्टूबर 2020 - ड्रग रैकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में अब एक एक्ट्रेस की गिरफ्तारी हुई है। इस एक्ट्रेस को पैडलर से ड्रग खरीदते गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इसके अलावा 04 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले NCB इस ड्रग्स मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक NCB ने मुंबई के वर्सोवा की दो जगहों रेड की थी। NCB के अधिकारियों ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर यह कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में एक टीवी एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ा गया। ये एक्ट्रेस एक ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीद रही थी। NCB अभी इस केस में कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार की गई टीवी एक्ट्रेस को रविवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

खबर है कि एनसीबी के अधिकारी मुंबई के वर्सोवा की दो जगहों पर सिविल ड्रेस में गए थे सादे कपड़ों में जाने का मकसद ड्रग सप्लायर गैंग को शक ना होने देना और ऑपरेशन को पूरा करना था, जो हुआ भी. NCB की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि ये ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके सुसाइड की वजह का पता लगाने के लिए सीबीआई को केस सौंपा गया था. सुशांत के परिवार का मानना है कि उनका मर्डर हुआ जबकि सुशांत को उनके अपार्टमेंट में फांसी से लटका पाया गया था.इसी बात का पता लगाने में सीबीआई लगी हुई है. इसी दौरान ड्रग्स का मामला सामने आया था, जिसके चलते एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जेल गईं. वहीं एक्ट्रेसेज जैसे दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने पूछताछ कर चुकी है।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH