जांजगीर चाम्पा - बेरहम पिता ने दो मासूम बच्चियों को जमकर पीटा , एक कि मौत और दूसरे की हालत नाजुक

जांजगीर चाम्पा , 18/08/2024 9:44:57 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बेरहम पिता ने दो मासूम बच्चियों को जमकर पीटा , एक कि मौत और दूसरे की हालत नाजुक
जांजगीर चाम्पा 18 अगस्त 2024 - सनकी पिता की सनक को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाले एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा। इस घटना में आठ वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक है और वह अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों के साथ घर में रहता है। शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियों के बीच खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में आकर दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने फौरन दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा था कि एक बच्ची अलीषा परवीन (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सलमान उर्फ़ डीशान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर अनबन होता रहता है, जिसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। पत्नी के जाने के बाद सलमान उर्फ़ डीशान अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखता था, जबकि उनकी मां बीच-बीच में बेटियों से मिलने आती थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH