नशीली शरबत पिला कर बेटी ने पहले माँ-बाप को किया बेहोश , माँ-बाप के बेहोश होते ही किया यह कांड

उत्तर प्रदेश , 16/08/2024 7:17:25 PM
Anil Tamboli
नशीली शरबत पिला कर बेटी ने पहले माँ-बाप को किया बेहोश , माँ-बाप के बेहोश होते ही किया यह कांड
लखनऊ 17 अगस्त 2024 - प्यार में प्रेमी को पाने की ऐसी जिद सामने आई कि माता-पिता को नशीला शरबत पिला कर युवती प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई। प्रेमी संग जाने से पूर्व युवती ने दुकान में रखे करीब पांच लाख के गहने और लैपटॉप भी समेट लिया था। यह आरोप लगाते हुए पिता ने जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

वशिष्ठपुरम निवासी सर्राफ की साठ फीटा रोड पर दुकान है। कुछ दिन से दुकान से जेवर गायब हो रहे थे। शक होने पर सर्राफ ने CCTV कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें सर्राफ की बेटी ही जेवर बटोरते हुए दिखाई पड़ी। फुटेज के आधार पर सर्राफ ने घर पहुंच कर बेटी से पूछताछ करना शुरू किया। इस दौरान युवती ने पिता को अंकित सिंह भदौरिया के बारे में बताया। जिसके कहने पर युवती ने जेवर दुकान से निकालने की बात कही। 

पीड़ित पिता के मुताबिक 11 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे बेटी शरबत बना कर लाई थी। जिसे पीने के बाद सर्राफ और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। देर रात दोनों को होश आया तो बेटी घर पर नहीं थी। घर का दरवाजा भी बंद था। जिसे परिचितों की मदद से सर्राफ ने खुलवाया। अगले दिन दुकान पहुंचने पर पता चला कि पांच लाख के गहने, लैपटॉप, हीरे के जेवर और चांदी के गहने गायब है। 

सर्राफ के मुताबिक अंकित कुमार भदौरिया का असली नाम राजबाबू है। जो दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। आरोप है कि राजबाबू ने पहचान बदल कर बेटी से मुलाकात की। जिसके बाद उसे दुकान से गहने चुराने के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम के मुताबिक सर्राफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पुलिस खंगाल रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH