जांजगीर चाम्पा - झाड़ियों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश , प्रायवेट पार्ट में मिला लकड़ी , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा , 16/08/2024 1:33:47 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - झाड़ियों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश , प्रायवेट पार्ट में मिला लकड़ी , पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा 16 अगस्त 2024 - देश भर में कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से कोलकाता जैसे ही खौफनाक घटना सामने आई है. दरअसल अकलतरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली. महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर ली. बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे 55 वर्षीय महिला घर से निकली थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. परिवार वालों का कहना है कि महिला कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी. इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।

अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है. घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची. महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था. महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं. आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH