छत्तीसगढ़ - झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत , डॉक्टर क्लिनिक बंद कर हुआ फरार

बिलासपुर , 16/08/2024 11:51:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत , डॉक्टर क्लिनिक बंद कर हुआ फरार
बिलासपुर 16 अगस्त 2024 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है।घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है।

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमिटार गांव में सत्यजीत गोलदार यश मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और मेडिकल स्टोर की आड़ में उसने बगल में ही एक क्लिनिक खोला है. जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है. झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।

परिजनों के अनुसार कल रात उक्त महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और सांस फूलने लगी. इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH