छत्तीसगढ़ - स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला हॉस्पिटल में मरीजों को बांट दिया मुर्गे की सब्जी और चांवल

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 15/08/2024 12:10:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला हॉस्पिटल में मरीजों को बांट दिया मुर्गे की सब्जी और चांवल
GPM 15 अगस्त 2024 - स्वतंत्रता दिवस के दिन गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां शासन-प्रशासन द्वारा मांस मदिरा के उपयोग को लेकर गाइडलाइन जारी करने के बावजूद मरीजों और उनके परिजनों को अनाधिकृत रूप से मांसाहारी भोजन परोसा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक अस्पताल के बाहर मुर्गा और चावल (भात) वितरित करते नजर आ रहे हैं।

जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी बजरंग दल को हुई तो दल के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और CMHO के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज करवाई. इस दौरान जिला बजरंग दल संयोजक आयुष पाण्डेय ने आरोपियों के खिलाफ FIR की मांग करते हुए कहा कि सवान का महीना चल रहा है और आज एकादशी के आलावा सवतंत्रता दिवस का भी दिन है, ऐसे समय में अस्पताल में मांसाहारी भोजन का वितरण निंदनीय है. इससे हिन्दुओं की भावनाएं आहात हुई है और हम ऐसा कृत्य करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते है।

मामले की सूचना मिलने के बाद CMHO रामेश्वर शर्मा ने स्थिति की समीक्षा की और गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर में कोई भी व्यक्ति बिना डॉक्टरों की या प्रबंधन की अनुमति के बगैर कोई भी खाद्यान्न पदार्थ का वितरण नहीं कर सकता. अगर ऐसे में कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई खाद्यान्न वितरण करता है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH