देवर के प्यार में पगलाई भाभी , अपने अवैध संबंध को बचाने के लिए दोनो ने किया यह कांड

उत्तर प्रदेश , 15/08/2024 8:46:25 AM
Anil Tamboli
देवर के प्यार में पगलाई भाभी , अपने अवैध संबंध को बचाने के लिए दोनो ने किया यह कांड
मेरठ 15 अगस्त 2024 - मेरठ में पुलिस ने अवैध संबंध को लेकर हुए कत्ल की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है. सरधना थाना इलाके के नानू गांव में आदिल नाम के शख्स की हत्या हुई थी. जिसकी हत्या पत्नी गजाला और भाई गुलफाम ने मिलकर कर दी थी. दोनों के लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था।

बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि, देवर भाभी ने मिलकर अवैध संबंधों के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया. आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे. गुलफाम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. खुद को बुरी तरह फंसा देखकर गुलफाम ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में गुलफाम ने बताया कि, सरधना के गांव नानू निवासी आदिल (27) काफी समय से अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के सूजडू में रहकर काम कर रहा था. बीते शुक्रवार को वह अपने गांव आया हुआ था. इसी दौरान गजाला ने परिवार के सदस्यों को चाय में नींद की गोली दे दी. फिर रात करीब एक बजे गजाला ने सबसे पहले अपने पति आदिल के सिर पर वार किया।

आदिल लहूलुहान होकर तड़पने लगा, तो दोनों घबरा गए. इसके बाद भाभी के प्रेम में अंधे गुलफाम ने धारदार हथियार से अपने सगे भाई आदिल पर कई वार किए. कुछ देर बाद चीख पुकार मचने पर मोहल्ले के लोग जाग गए. जिसके बाद गुलफान खेतों की तरफ भाग गया. वहीं गजाला भी मौका देखकर फरार हो गई।आरोपी गुलफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकी गजाला की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH