सक्ती - भाजपा में अपनो के बीच रेवड़ी की तरह बट गई समिति पदाधिकारीयो की कुर्शी , लगा चेहरा देखकर पद देने का आरोप

सक्ती , 15-08-2024 3:06:43 AM
Anil Tamboli
सक्ती - भाजपा में अपनो के बीच रेवड़ी की तरह बट गई समिति पदाधिकारीयो की कुर्शी , लगा चेहरा देखकर पद देने का आरोप
सक्ती 14 अगस्त 2024 - छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी स्कूल , सरकारी अस्पताल , सरकारी कॉलेज में शासन के विभिन्न पदों पर नियुक्त कर रही है, इसी कड़ी में भाजपा ने सक्ती जिले के जिला हॉस्पिटल सहित सभी ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय स्कूल , कॉलेजों में समितियो का गठन कर सदस्य और अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

भाजपा की इस नियुक्ति पर भाजपाई ही सवालिया निशान लगा रहे है। नाम ना छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि सभी समितियों में पद या वरिष्ठता देख कर नही बल्कि चेहरा देखकर नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा है समिति के सदस्य और अध्यक्ष की लिस्ट चार लोगो ने बंद कमरे में बैठ कर बनाया है और प्रभारी मंत्री महोदया को अंधेरे में रख कर अनुमोदन करा लिया गया है। बहरहाल पदाधिकारीयो की यह नियुक्ति विवादों में घिर गई है।

भाजपा द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक..

शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के जन भागीदारी के अध्यक्ष के रुप में चेतन साहू , शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती के जन भागीदारी अध्यक्ष रामनरेश यादव , शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती के अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती के अध्यक्ष संजय रामचंद्र।

इसी तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन पारा सक्ती के अध्यक्ष धनंजय नामदेव , स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेरपारा सक्ती के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पेन्द्री कसेरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम शाला कसेरपारा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सक्ती के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू महाराज , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सदर कन्या सक्ती के अध्यक्ष उदय वर्मा अधिवक्ता , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन पारा शक्ति के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज सिसोदिया।

शासकीय प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवांगन, शासकीय प्राथमिक शाला सदर शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशन पारा शक्ति के अध्यक्ष रंजन सिन्हा, शासकीय प्राथमिक शाला अखराभाटा शक्ति के अध्यक्ष गजेंद्र यादव पार्षद, शासकीय प्राथमिक शाला सोसायटी शक्ति के अध्यक्ष रघुनंदन राठौर, शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड नंबर 1 के अध्यक्ष धरमलाल रात्रे को बनाया गया है

वही अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय नगरदा की जन भागीदारी के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू होंगे जबकि जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के सदस्य के रूप में धनंजय नामदेव, श्रीमती ममता प्रेम पटेल, रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, अनूप अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल एवं संजय रामचंद्र को बनाया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा की जीवनदीप समिति में सदस्य श्रीमती उत्तरा सुरेश चंद्रा, दीपक साहू, नेतराम चंद्रा, पीतांबर सिंह पटेल, घासीराम अग्रवाल, भूपेंद्र पटेल, सोम चंद्रा और दीपक अग्रवाल होंगे, जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर जीवनदीप समिति के सदस्य सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत, श्रीमती राजकुमारी सुखदेव दिव्य, गोपी सिंह ठाकुर, अमृतलाल साहू, भूषण चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, विक्रम चंद्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीवनदीप समिति मालखरौदा सदस्य-प्रमोद गबेल, विजेंद्र सिदार, कवि शरण वर्मा, रंजीत अजगल्ले, चक्रधर साहू, चंद्र कुमार चंद्रा, योगेश नारायण चंद्रा होंगे।

वहीं जिला चिकित्सालय सक्ती की जीवनदीप समिति के सदस्यों में अध्यक्ष श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद, सदस्य टिकेश्वर गबेल, श्रीमती विद्या सिदार, कृष्णकांत चंद्रा, डॉक्टर खिलावन साहू, मेधाराम साहू, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव एवं रामनरेश यादव होंगे जबकि जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय जैजैपुर की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद की जन भागीदारी के अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, शासकीय वेद राम महाविद्यालय पिहरिद की जन भागीदारी अध्यक्ष लोकेश चंद्रा नगझर होंगे।

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोपालपुर चंद्रपुर की अध्यक्ष श्रीमती तपस्विनी रुद्र कुमार मेहर, सदस्य गण-श्रीमती गीता पटेल, सदस्य डॉक्टर सलिल विश्वास, तिलेश माली, मोहर साय उरांव एवं पवन अग्रवाल होंगे, शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा की जन भागीदारी के अध्यक्ष लोकेश चंद्रा नगझर, सदस्य चंद्र कुमार चंद्रा, जुड़ावन गबेल,, हीरालाल साहू, राजेश चंद्रा एवं बजरंग भारती होंगे।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
किराए के मकान में चल रहे लोकल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 08 लोग गिरफ्तार
किराए के मकान में चल रहे लोकल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 08 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा खेलाते नामी सटोरिया संतोष वाधवानी गिरफ्तार, नसीब एप से लगवा रहा था दांव
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा खेलाते नामी सटोरिया संतोष वाधवानी गिरफ्तार, नसीब एप से लगवा रहा था दांव
छत्तीसगढ़ - नवब्याहता बहु पर बिगड़ी ससुर की नियत, अकेले पाकर बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - नवब्याहता बहु पर बिगड़ी ससुर की नियत, अकेले पाकर बनाया हवस का शिकार
जांजगीर चाम्पा - हसदेव नदी में कूदकर पंकज ने की खुदकुशी, छलांग लगाने से पहले नदी में फेंका था यह समान..
जांजगीर चाम्पा - हसदेव नदी में कूदकर पंकज ने की खुदकुशी, छलांग लगाने से पहले नदी में फेंका था यह समान..
जांजगीर चाम्पा - अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत
जांजगीर चाम्पा - अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत
जांजगीर जिले का बहुचर्चित नकल कांड - पोराबाई सहित 04 लोगो को 05 साल कठोर कारावास की सजा, 18 साल बाद आया फैसला
जांजगीर जिले का बहुचर्चित नकल कांड - पोराबाई सहित 04 लोगो को 05 साल कठोर कारावास की सजा, 18 साल बाद आया फैसला
एक और प्लेन हादसा - उड़ान भरते ही फ्लाईट हुआ क्रैश, सांसद और विधायक प्रत्याशी सहित 15 लोगो की मौत
एक और प्लेन हादसा - उड़ान भरते ही फ्लाईट हुआ क्रैश, सांसद और विधायक प्रत्याशी सहित 15 लोगो की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी ने पहले प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध,  फिर उतार दिया मौत के घाट
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी ने पहले प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, फिर उतार दिया मौत के घाट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH