सक्ती - 15 अगस्त ड्राई डे के दिन भी राज सिंह राजपूत के घर पर बिकेगी शराब ?? , पोलीपैक में मिलेगी अवैध शराब

सक्ती , 14-08-2024 11:11:28 PM
Anil Tamboli
सक्ती - 15 अगस्त ड्राई डे के दिन भी राज सिंह राजपूत के घर पर बिकेगी शराब ?? , पोलीपैक में मिलेगी अवैध शराब
सक्ती 14 अगस्त 2024 - सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त (गुरुवार) को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया हैं। उक्त शुष्क दिवस में सभी जिले में स्थित समस्त देशी/अंग्रेजी मदिरा दुकानें और मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल, (ख-अहाता) को दिनांक 15 अगस्त 2024 (गुरुवार) को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

इस बीच सक्ती के वार्ड क्रमांक 18 से एक चौकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो वार्ड के बजरंगबली मंदिर के पास कच्ची महुआ शराब बेचने वाला राज सिंह राजपूत नाम का ब्यक्ति 15 अगस्त ड्राई डे के दिन बेचने के लिए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का भंडारण किया हुआ है। जानकारी तो यह भी आ रही है कि राज सिंह राजपूत कच्ची महुआ शराब को 100 और 200 ML की पॉलीथिन में पैकिंग करा रहा है। 

बता दे कि वार्ड क्रमांक 18 में राज सिंह राजपूत पिछले कई सालों से अवैध कच्ची महुआ शराब का काला कारोबार करते आ रहा है। आबकारी और पुलिस ने कई बार राज सिंह के खिलाफ कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है लेकिन राज सिंह के ब्यापार में कोई बदलाव नही आया है।

अब आलम यह है कि राज सिंह चोरी छिपे नही बल्कि खुलेआम ना सिर्फ महुआ शराब बेच रहा है बल्कि लोगो को बिठा कर पिला भी रहा है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ड्राई डे के दिन शराब बेचते हुए पुलिस या आबकारी विभाग राज सिंह पर कार्यवाही करेगी या फिर ये सब ऐसे ही चलते रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH