छत्तीसगढ़ - दवाई दुकानों में पुलिस की दबिस , मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर , 14/08/2024 6:23:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दवाई दुकानों में पुलिस की दबिस , मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार
बिलासपुर 14 अगस्त 2024 - ड्रग विभाग ने दवाइयों की आड़ में नशे का सामान बेचने वाले 5 मेडिकल स्टोर में छापेमारी की है इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से नशीली दवाइयां बेचने वाले दवाई दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया गया। दो मेडिकल स्टोर में नशीली दवाइयों के स्टॉक का हिसाब नहीं मिला। लिहाजा, उसकी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, एसपी रजनेश सिंह ने जिले में नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने नारकोटिक्स टीम का गठन भी किया है। कुछ समय पहले पुलिस की टीम ने नशीली दवाइयां बेचने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ करने के बाद पता चला कि उन्हें नशीली दवाइयां शहर के ही मेडिकल स्टोर से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ड्रग विभाग के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई। 

आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ मिलकर शहर के पांच मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान तारबाहर स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में जांच की गई, तब पता चला कि यहां संचालक खुशी चंद गुप्ता बिना डाक्टर की पर्ची के नशीली दवाइयां बेचता है।

इसके एवज में वह ज्यादा पैसे भी वसूल करता है। यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की गई। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH