अकील ने अखिल बनकर महिला से की दोस्ती , पिता और दोस्तों के साथ किया रेप , बनाया इस बात का दबाव

उत्तर प्रदेश , 13/08/2024 6:05:51 AM
Anil Tamboli
अकील ने अखिल बनकर महिला से की दोस्ती , पिता और दोस्तों के साथ किया रेप , बनाया इस बात का दबाव
लखनऊ 13 अगस्त 2024 - लखनऊ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां नाम और धर्म बदल कर एक विवाहित महिला से बलात्कार करने और जबरन रोजा रखने और प्रतिबंधित मांस खिलाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक मोहनलाल गंज की पुरसैनी में रहने वाले एक युवक ने एक विवाहित महिला के साथ पहले तो नाम बदलकर दोस्ती की और फिर रेप किया. यही नहीं उसने महिला पर रोजा रखने के साथ-साथ प्रतिबंधित मांस खाने का भी दबाव बनाया. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कई बार उसका रेप किया. आरोपी के पिता और दोस्त ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता के मुताबिक, 25 साल की महिला अपने पति के साथ आलमबाग में रहती थी. वह एक प्राइवेट कंपनी में काम भी करती थी. आरोप है कि इस दौरान एक अकील नाम के शख्स ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और अखिल यादव बनकर कॉल करने लगा. महिला से उसकी दोस्ती हो गई।

महिला की शिकायत के अनुसार, अकील ने एक दिन उसे कॉल करके मिलने के लिए बुलाया. वह उसे अपने घर ले गया जहां उसके पिता ने महिला के साथ बलात्कार किया. आरोप है कि इसके बाद अकील उसे एक किराए के कमरे में ले गया जहां उसके दो अन्य दोस्तों इरफान और इंतजार ने फिर महिला के साथ बलात्कार किया. महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की और उसे भगा दिया।

ज्वाइंट कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH