छत्तीसगढ़ - प्रेमी की मौत से दुःखी नाबालिग प्रेमिका ने की खुदकुशी , दो बार खुदकुशी करने में हो गई थी नाकाम

बिलासपुर , 12/08/2024 5:57:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी की मौत से दुःखी नाबालिग प्रेमिका ने की खुदकुशी , दो बार खुदकुशी करने में हो गई थी नाकाम
बिलासपुर 12 अगस्त 2024 - प्रेमी की मौत से दुखी होकर14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले नाबालिग ने दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की थी, तब परिजनों ने उसे बचा लिया। लेकिन, इस बार परिजन भी उसे नहीं बचा सके। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के ग्राम चिस्दा में रहने वाली 14 साल की लड़की पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती थी। रविवार की रात वह घर में सो रही थी। फिर देर रात अचानक घर से बाहर निकल गई। जिसके बाद वो घर के बाजू में एक पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। तड़के जब उसके परिजन की नींद खुली, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। 14 जुलाई की सुबह उसके नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद लड़की काफी दुखी हो गई थी। यही वजह है कि वो 2 बार खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी थी। जिस दिन उसके प्रेमी से सुसाइड किया था, उसी दिन लड़की ने जहर खा ली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद जब वो ठीक होकर घर पहुंची, तब परेशान परिजनों ने उसे मामा घर में छोड़ दिया था। 

लेकिन, वहां भी लड़की ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। जिससे डरकर उसके मामा ने उसे वापस घर भेज दिया। दो दिन पहले ही वो अपने मामा गांव से घर आई थी, जिसके बाद उसने अब फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। नाबालिग लड़की बीते 13 जुलाई को ही अपने नाबालिग प्रेमी और सहेली के साथ  रायपुर भाग गई थी। जहां ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। 

दरअसल, तीनों एक बाइक में सवार थे, जिसकी वजह से वो ट्रैफिक पुलिस के हाथ लग गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने पचपेड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों को लेकर पुलिस रायपुर गई और देर रात उन्हें लेकर वापस लौट आई। फिर दूसरे ही दिन नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH