पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नाबालिग के साथ रेप की कोशिश करते रंगेहाथ गिरफ्तार , पार्टी ने आरोपी से झाड़ा पल्ला

उत्तर प्रदेश , 12/08/2024 4:50:33 PM
Anil Tamboli
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नाबालिग के साथ रेप की कोशिश करते रंगेहाथ गिरफ्तार , पार्टी ने आरोपी से झाड़ा पल्ला
कन्नौज 12 अगस्त 2024 - कन्नौज जिले की सदर कोतवाली इलाके में रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नवाब यादव आपत्ति जनक हालत में नजर आ रहा है। 

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब डायल 112 पर एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ रेप की कोशिश की गई। शिकायत पर तत्काल कोतवाली और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। वहां शिकायत करने वाली लड़की तो मिली और साथ मे आपत्तिजनक हालत में अभियुक्त और सपा नेता नवाब सिंह यादव को भी हिरासत में ले लिया गया। 

पीड़ित की तहरीर के आधार पर नवाब सिंह यादव के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता नाबालिग है। नाबालिग पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। 

आरोप है कि नवाब सिंह यादव ने एक नाबालिग को काम का झांसा देकर बुलाया था फिर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने किसी तरह खुद को बचा लिया। इसके बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

इस मामले को लेकर राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी ने इसके लिए सपा को आड़े हाथों लिया है। उधर, यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। हालांकि सपा ने साफ किया है कि नवाब सिंह पार्टी का सदस्य नहीं है न वो पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH