छत्तीसगढ़ - पत्नी की गला रेत कर पति ने लगाई फांसी , वारदात के बाद गांव में फैली सनसनी

रायगढ़ , 13-08-2024 2:27:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी की गला रेत कर पति ने लगाई फांसी , वारदात के बाद गांव में फैली सनसनी
रायगढ़ 12 अगस्त 2024 - पति ने घर में सो रही पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब इस हत्याकांड की जानकारी गांव में हुई तो हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह वारदात घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम कुडुमकेला नवाडीह में 40 वर्षीय पंचराम मांझी अपनी पत्नी धरम कुमारी मांझी और 2 बच्चों के साथ रहता था। जबकि उसकी मां पड़ोस में रहती है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात दोनों बच्चे अपनी दादी के पास सोने के लिए गए थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक पंचराम के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसी छत पर गए और वहां से घर के अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरे में बिस्तर पर धरमकुमारी मांझी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं पंचराम का शव बगल में ही म्यार से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। 

जिसके बाद पड़ोसियों घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक पंचराम मांझी की दिमागी हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। पिछले कुछ समय से वो शराब का अधिक सेवन कर रहा था। पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि पंचराम ने पहले भी किसी कारण से आत्महत्या करने की कोशिश की थी, तब उसे बचा लिया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने इस हत्याकांड को लेकर बताया कि घटनास्थल पर निरीक्षण से पता चलता है कि पति ने पहले पत्नी को सोने के दौरान उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया है। इसके बाद पत्नी की मौत होने के बाद उसने भी म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हत्या की वजह क्या थी ? किन कारणों से पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी लगा ली ? यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH