छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा , झरने में नहाने के दौरान डूबा युवक , हुई मौत

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 11/08/2024 9:08:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा , झरने में नहाने के दौरान डूबा युवक , हुई मौत
खैरागढ़ 11 अगस्त 2024 - पिकनिक के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब 20 वर्षीय युवक पियूष आर्या अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर लिया है. यह घटना गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल में स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट की है।

जानकारी के अनुसार, पियूष आर्य सिविल लाइन निवासी शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कार से लांजी मुख्य मार्ग स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट पहुंचा था. इस दौरान पियूष अपने दोस्तों के साथ आमनेर नदी में नहाने उतरा. जहां लगभग 2:30 बजे दोपहर पियूष नदी की गहराई में डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और आसपास मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक पियूष नदी में गुम हो चुका था।

घटना की जानकारी कुकरापाट मंदिर के पुजारी को मिलने के बाद गातापार जंगल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद SDRF की टीम को कुकरापाट बुलाया गया है लेकिन युवक का शव नहीं मिल पाया. घटना की सूचना पर पियूष के परिजन, पड़ोसी और सहयोगी मौके पर मौजूद रहे. पूरी रात SDRF, नगरसेना और पुलिस के जवानों ने नदी में डूबे युवक के शव की खोज की. जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे गोताखोरों ने पियूष का शव बरामद कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH