छत्तीसगढ़ - पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े लूट , तीन आरोपियों ने घर मे घुस कर वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर , 10-08-2024 2:49:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े लूट , तीन आरोपियों ने घर मे घुस कर वारदात को दिया अंजाम
बिलासपुर 09 अगस्त 2024 - बिलासपुर में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर लूट का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त बाइक सवार 3 बदमाश घर में घुस गये और महिला पर पिस्टल अड़ाकर मंगलसूत्र और अंगूठी की लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी। क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार लुटरों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नही लग सकी है। अब पुलिस आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए CCTV खंगाल रही है। लूट की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

भूमि विहार कॉलोनी में रहने वाली शालिनी देवांगन डॉक विभाग में काम करती है। दोपहर के वक्त शालिनी की सास खाना खाकर ऊपर के कमरे में आराम कर रही थी। नीचे घर में महिला अकेली थी, जबकि महिला का पति निजी कंपनी में अपने काम पर गया हुआ था। 

इसी बीच शातिर बदमाश महिला के घर में घुस गये और उस पर पिस्टल अड़ा दिया। पिस्टल देखकर महिला डर गयी, इसके बाद बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और अंगुठी उतरवा कर ले लिया। महिला कुछ समझ पाती, इतनी देर में बदमाश महिला को धमकाते हुए फरार हो गये।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी नकली पिस्टल लेकर आए थे और नकली पिस्टल का डर दिखाकर महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस लूट की जानकारी मिलते ही बिलासपुर एसपी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। 

फिलहाल पुलिस आरोपियों का सुराग जुटाने CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH