छत्तीसगढ़ - ससुराल से मायके जाने निकली विवाहिता से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर , 08/08/2024 4:06:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ससुराल से मायके जाने निकली विवाहिता से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
बिलासपुर 08 अगस्त 2024 - लिफ्ट देने के बहाने तीन परिचित युवकों ने 30 वर्षीया महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कल हुई घटना की शिकायत आज पीड़िता ने थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

30 वर्षीया महिला ने आज मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि कल शाम को अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी। उस दौरान उसका एक परिचित आया और उसे अपनी कार में लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर पीड़िता पूर्व परिचित होने के चलते गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में आरोपी के साथ उसके दो और साथी बैठे थे,जो बातचीत करते हुए पीड़िता रिस्दा के धान मंडी के पास ले गए। वहां स्थित एक कमरे में तीनों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। 

रेप के बाद अपने कार में उसे लालखदान के पास छोड़कर घटना की शिकायत किसी को नहीं करने की धमकी दे चले गए। रात होने के चलते पीड़िता डरकर घर चली गई। आज उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों की सलाह पर मस्तूरी थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला विवेचक के समक्ष पीड़िता का बयान और मुलाहिजा करवाया। इसके साथ ही तीनों आरोपियों यजवेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH