छत्तीसगढ़ - 30 हजार की रिश्वत लेते SDO सौरम ताम्रकार रंगेहाथ गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 05/08/2024 4:11:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 30 हजार की रिश्वत लेते SDO सौरम ताम्रकार रंगेहाथ गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
खैरागढ़ 05 अगस्त 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो ने छुई खदान जनपद पंचायत के प्रभारी SDO को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO ने बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। 

दरअसल ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच जगन्नाथ वर्मा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके पंचायत को नरवा - गरवा- घुरवा- बारी के तहत् गौठान में लघु वनोपज बिल्डिंग, कचरा शेड बिल्डिंग, कुटकुट शेड एवं महिला शेड निर्माण कार्य के बिल भुगतान हेतु सौरम ताम्रकार, उप अभियंता, उप संभाग खैरागढ़ प्रभारी SDO ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।

बिल के भुगतान के एवज में SDO सौरभ ताम्रकार ने सरपंच जगन्नाथ वर्मा से 30 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। जिसके बाद सरपंच ने मामले की शिकायत ACB से कर दी।

शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से सरपंच जग्गनाथ को आज केमिकल लगे नोट देकर SDO सौरभ ताम्रकार,  ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान के कार्यालय में भेजा गया और जैसे ही प्रभारी SDO सौरभ ताम्रकार ने 30 हजार की रिश्वत ली उसे ACB ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी SDO सौरभ ताम्रकार को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय राजनांदगांव में पेश जाएगा। फिलहाल आरोपी SDO के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH