जांजगीर चाम्पा - आपसी विवाद में युवक को मारी गोली , युवक की हालत नाजुक , आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 05/08/2024 1:43:30 PM
जांजगीर चाम्पा 05 अगस्त 2024 - SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आहत राम कुमार देवांगन निवासी मँझली तालाब चाम्पा जो परसुराम चौक चाम्पा में सब्जी बेचने का काम करता है वह दिनांक 04 अगस्त की शाम 05.30 बजे बैगा के ठेला में आमलेट खाने गया था इस दौरान आरोपी पिन्टू थवाईत ने राज कुमार देवांगन को यहाँ से भाग जा नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर अपने सब्जी बेचने के तख्त के नीचे रखे एयरगन से फायर कर दिया।
पहला छर्रा आहत के कान को छूते निकल गया जबकि दूसरा छर्रा पेट मे लगा जिसके बाद राज कुमार देवांगन को बीडीएम अस्पताल लेकर गए जहाँ से रिफर किया गया था। घटना की सूचना पर चाम्पा थाना थाने में अपराध क्रमांक 323/24 धारा 351 (2),109 BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी पिन्टू थवाईत पिता रामलाल थवाईत उम्र 32 वर्ष घटना के बाद अपने भाई के घर मे छिपा है भागने के फिराक में है। सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पिंटू थवाईत ने पूछताछ में बताया कि राज कुमार के साथ पुरानी रंजिश थी और उसे को जान से मारने के नियत से अपने घर मे रखे एयरगन में पहले से छर्रा भरकर अपने सब्जी बेचने के तखत के नीचे छिपा कर रखा था तथा आहत के आने पर जान के मारने के नियत से अपने एयरगन को आहत पर चला दिया।
आरोपी पिंटू थवाईत की निशानदेही पर एयरगन को उसके बड़े भाई के निर्माणधींन मकान से गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
















