प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , गुरुवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 23-10-2020 5:02:19 AM
रायपुर 22 अक्टूबर 2020 - छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2491 नये संक्रमित मरीज मिले हैं वहीं 2722 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि आज 06 संक्रमितों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज
बिलासपुर में सबसे ज्यादा 283 मरीज मिले हैं, तो वही रायपुर में 240, रायगढ में 239 नये मरीज मिले हैं कोरबा में 208 , दुर्ग में 122 , राजनांदगांव में 97 , बालोद में 98 , बेमेतरा में 37, कबीरधाम में 46 , धमतरी में 88 , बलौदाबाजार में 83 , महासमुंद में 81 , गरियाबंद में 36 , मुंगेली में 61 , सरगुजा में 47 , कोरिया में 48 , सूरजपुर में 41 , बलरामपुर में 48 , जशपुर में 20 , बस्तर में 93 , कोंडगांव में 57, दंतेवाड़ा में 102 , सुकमा में 54 , कांकेर में 68 , नारायणपुर में 18 और बीजापुर में 36 नये मरीज मिले हैं।
आज इन जिलों में हुई मौत
रायपुर में आज 3 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं दुर्ग, कबीरधाम , बलौदाबाजार में 01 - 01 संक्रमितों की मौत हुई है।














