भाजपा नेता की बेटी के साथ चलती कार में गैंगरेप , 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 03/08/2024 7:20:12 PM
Anil Tamboli
भाजपा नेता की बेटी के साथ चलती कार में गैंगरेप , 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
जौनपुर 04 अगस्त 2024 - अयोध्या के बाद अब यूपी के जौनपुर जिले में गैंगरेप की घटना  सामने आयी है। जहां सत्तारूढ़ भाजपा नेता की बेटी के साथ चलती गाड़ी में 4 युवकों ने गैंगरेप किया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं इस मामले में सपा नेता अखिलेश यादव ने आरोपियों का DNA टेस्ट कराए जाने की बात कही है। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहारी गांव की निवासी 6वीं क्लास की छात्रा के पिता और माता भाजपा में जिला स्तर पदाधिकारी हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव से चार नकाबपोश बदमाशों ने 6वी की छात्रा का अपहरण किया। वारदात के 8 घंटे बाद सड़क के किनारे छात्रा को घायल अवस्था में वाराणसी से बरामद किया गया। लड़की वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तरावं गांव किनारे मिली है।

कहा जा रहा है कि छात्रा स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बोलेरो सवार अपराधियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया। इसके बाद परिजन और जलालपुर पुलिस को छात्रा के अपहरण की जानकारी हुई। बदमाशों ने छात्रा के शरीर पर हांथ, कंधे सहित कई जगह ब्लेड से वार करके घायल किया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने बयान दिया है कि उसके साथ रेप हुआ है। हालांकि रेप की पुष्टि मेडिकल टेस्ट से ही होगी। इस मामले में जौनपुर के चंदवक थाने में FIR दर्ज की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में जौनपुर के एसपी सिटी ब्रजेश कुमार की माने तो बच्ची को बोलेरो सवार 4 युवकों ने किडनैप किया। बच्ची के साथ मारपीट की गई है। रेप की बात अभी पुष्टि नहीं है। बच्ची वाराणसी में मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH