बच्ची से रेप के आरोपी मोईन खान पर चौतरफा शिकंजा , बेकरी पर चला बुलडोजर तो संपत्तियों की हो रही है जांच

उत्तर प्रदेश , 03/08/2024 10:05:23 AM
Anil Tamboli
बच्ची से रेप के आरोपी मोईन खान पर चौतरफा शिकंजा , बेकरी पर चला बुलडोजर तो संपत्तियों की हो रही है जांच
अयोध्या 03 अगस्त 2024 - अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी मोईन खान के बेकरी पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने उसकी बेकरी पर बुलडोजर चला दिया है। आज यानी 3 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी मोईन खान की बेकरी पर छापा मारा है। अधिकारियों ने बेकरी में बन रहे सामानों को जब्त कर इसे जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, बेकरी को सील कर दिया गया है। दरअसल, बच्ची के साथ इसी बेकरी में गैंगरेप करने का आरोप लगा था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद खान का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा था कि अब तक सपा नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सीएम योगी ने कहा था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। सीएम के इस भरोसे के बाद से ही मोईद खान पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, SDM सोहावल राजस्व कर्मियों के साथ आरोपी सपा नेता मोईन खान के घर पहुंचे। आरोपी सपा नेता की जमीन-जायदाद की जांच शुरू हो गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH