सक्ती - भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने CM साय का जताया आभार , दिनेश ने किया यह बड़ा दावा

स्पॉन्सर्ड , 02/08/2024 11:35:19 AM
Anil Tamboli
सक्ती - भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने CM साय का जताया आभार , दिनेश ने किया यह बड़ा दावा
सक्ती 02 अगस्त 2024 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार ब्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है। दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि सक्ती के प्रसिद्ध तुर्री धाम को लेकर किये गए मुख्यमंत्री जी के पोस्ट के बाद निश्चित रूप से तुर्री धाम की ख्याति पूरे देश मे फैलेगी और देश भर से श्रद्धालु यँहा आएंगे जिससे तुर्री धाम एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।

बता दे कि CM विष्णुदेव साय ने अपने शोशल मीडिया एकाउंट X पर तुर्री धाम का वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि पवित्र सावन मास के बारहवें दिवस पर आइए सक्ती जिले के पावन धरा "तुर्री धाम" में स्थित भगवान भोलेनाथ के करते हैं दर्शन. भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। ॐ नमः शिवाय।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बताया कि सक्ती जिले के पावन धरा तुर्रीधाम शिवभक्तों के लिए अत्यंत ही पूजनीय है. यहां श्रद्धालु बारहों मास आते हैं, लेकिन सावन महीने में अधिक संख्या में शिव भक्त अपनी मनोकामना लेकर तुर्रीधाम पहुंचते है. स्थानीय दृष्टिकोण से यहाँ उपस्थित शिवलिंग, प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के समान ही वंदनीय है।

मंदिर के निर्माण संबंधित जानकारी देते हुए दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बताया की इसका निर्माण स्थानीय राजा  द्वारा कराया गया था. यह किस राजा के शासन में निर्मित हुआ यह अज्ञात है. इसका जीर्णोद्धार 3-4 पीढ़ियों से किया जा रहा है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि इस मंदिर का स्थापत्य अनोखा है यह शिवलिंग पूर्वाभिमुख है. इसके चारों ओर मंडप बनाया गया है. गर्भगृह मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से 8 फिट की गहराई पर है. गर्भगृह पहुँचने हेतु नीचे की ओर होती हुई सीढ़ियाँ बनी हुई है. इस तुर्रीधाम की प्रमुख विशेषता यह है कि इसके गर्भगृह में एक प्राकृतिक जलस्त्रोत जो निरंतर शिवलिंग पर गिरते रहता है. जिसे स्थानीय भाषा में तुर्री (निरंतर) कहते है. विद्यमान है।

यह जल स्त्रोत अनादि काल से अनवरत बहता हुआ आ रहा है. इसी जलस्रोत के नीचे ही प्राचीन शिवलिंग स्थापित है. जिस पर सदैव ही प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जल अभिषेक होता रहता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH