ऑन लाईन सेक्स रैकेट का खुलासा , लड़कियों को नौकरी का झाँसा दे कर कराते थे देह ब्यापार , तीन गिरफ्तार ,,
देश , 22-10-2020 10:34:28 PM
मुंबई 22 अक्टूबर 2020 - क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीनियर इंस्पेक्टर अजय जोशी की टीम ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले क्राइम ब्रांच टीम ने कांदिवली पश्चिम में एक होटल के बाहर ट्रैप लगाया और वहां दलाल को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने दहिसर में एक घर में छापा मारा और वहां से तीन महिलाओं को रेसक्यू कराया। यहां भी कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने यूपी और पश्चिम बंगाल से कई लड़कियों को मुंबई में नौकरी दिलवाने के बहाने बुलवाया और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया।














