सोशल मीडिया पर हुआ प्यार , मंदिर में की शादी , 3 माह बाद खुला महिला का राज , फिर हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश , 31-07-2024 8:57:59 PM
Anil Tamboli
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार , मंदिर में की शादी , 3 माह बाद खुला महिला का राज , फिर हुआ बवाल
फिरोजाबाद 31जुलाई 2024 - कहते हैं कि प्यार का भूत जब सिर पर चढ़ता है तो कुछ भी दिखाई नहीं देता, लेकिन जब प्यार का भूत उतरता है तो दिन में तारे दिख जाते हैं. आज के दौर में सोशल मीडिया पर युवक और युवतियां आसानी से एक दूसरे के साथ बातचीत करने का मौका पा जाते हैं, लेकिन उनके साथ किस तरह धोखा हो सकता है इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पाता है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सामने आया है. यहां सोशल मीडिया पर एक युवा अपने सपनों की रानी को खोजते हुए एक विवाहित महिला के जाल में फंस गया. शादी के बाद जब युवक को सच पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसे युवक अपनी प्रेमिका समझ रहा था वो तो शादीशुदा निकली. सच सामने आते ही युवक के सपनों के घर को धोखे के बुलडोजर ने ढहा दिया।

दरअसल, फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के मधुवन सिटी में रहने वाले लव कुमार की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में रहने वाली पूजा चौहान से हो गई. लव कुमार धीरे-धीरे पूजा से चैटिंग करने लगा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने पागल हो गए कि लव कुमार ने अपनी प्रेमिका पूजा चौहान को सपनों की रानी समझ लिया. इसके बाद ही उन्होंने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा ली।

कुछ ही महीनों बाद लव कुमार ने 10 अप्रैल 2024 को घरवालों के खिलाफ जाकर एक मंदिर में पूजा के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद जब प्रेमिका पूजा चौहान का खुलासा हुआ तो लव के सिर पर चढ़ा प्यार का भूत उतर गया, जिस पूजा चौहान को लव अपने सपनों की रानी समझ रहा था वह तो कई बच्चों की मां निकली।

लव कुमार की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसके बेटे ने जिस महिला से शादी की है वह पहले से विवाहित है. महिला का पति हिमाचल प्रदेश के गांव झटोरा में रहता है, लेकिन पूजा ने उसके बेटे से झूठ बोलकर शादी की है और उसे फंसा लिया, जबकि महिला की उम्र 38 साल है और वो कई बच्चों की मां है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH