कपड़ा खरीदने के बाद ट्रायल रूम में जा कर चेंज करना महिला को पड़ा भारी , मैनेजर ने किया यह कांड

उत्तर प्रदेश , 30/07/2024 7:55:36 PM
Anil Tamboli
कपड़ा खरीदने के बाद ट्रायल रूम में जा कर चेंज करना महिला को पड़ा भारी , मैनेजर ने किया यह कांड
लखनऊ 31 जुलाई 2024 - आजकल हर कपड़े की दुकान में ट्रायल रूम होता है। लेकिन, कभी-कभी ये  ट्रायल रूम आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर  से सामने आया है, जहां रेड टेप शोरूम में कपड़े खरीदने गई महिला जब ट्रायल रूम में कपड़े बदलने गई तो शो रूम का मैनेजर उसे दरवाजे की गैप से देख रहा था। हालांकि महिला को शक हुआ और उसने CCTV की जांच करवा कर मैनेजर को गिरफ्तार करवाया।

दरअसल गोमतीनगर की रहने वाली महिला पत्रकार पुरम स्थित रेड टेप शोरूम में कपड़े खरीदने गई थी। कपड़े खरीदने के बाद उसने चेक करने के लिए वह ट्रायल रूम में गई तो उसे लगा कि दरवाजे के पास कोई खड़ा है। वह कपड़े बदलने लगी। इस बीच दरवाजे के नीचे से कोई झांकने लगा। शक होने पर वह चेंजिग रूम से बाहर आई। तब मैनेजर अपनी सीट पर जा रहा था। इसके बाद महिला ने मैनेजर से कहा कि उसके कपड़े बदलने के दौरान कोई झांक रहा था। इस पर मैनेजर ने कहा कि दरवाजे के पास कोई नहीं गया था।

महिला ने जब CCTV फुटेज दिखाने को कहा तो मैनेजर आनाकानी करने लगा। इस पर पीड़िता ने फोन कर पुलिस बुला ली। इसके बाद जब शोरूम में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए तो मैनेजर केशव दरवाजे के नीचे से झांकता नजर आया। 

इंस्पेक्टर गोमती नगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि, जांच में महिला के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी मैनेजर केशव को गिरफ्तार कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH