छत्तीसगढ़ - NH-43 पर बड़ा हादसा , तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार तीन युवकों की मौत

सरगुजा , 30/07/2024 6:01:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - NH-43 पर बड़ा हादसा , तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार तीन युवकों की मौत
अंबिकापुर 30 जुलाई 2024 - NH-43 अंबिकापुर - रायगढ़ मुख्यमार्ग पर चिरगा मोड़ के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रहे दो बाइकों में सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घायल व मृतकों को सड़क पर पड़ा देख डायल 112 की टीम ने शांतिपारा सीएचसी पहुंचाया। एक घायल युवक को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया है। घटना बतौली थानाक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम अंबिकापुर से KTM व पल्सर बाइकों में सवार चार युवक सीतापुर की ओर जा रहे थे। वे नेशनल हाइवे 43 में बतौली के पहले चिरगा मोड़ के पास 7.30 बजे पहुंचे थे। दोनों बाइकों को रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिर गए। घटना के बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। 

हादसे में KTM बाइक क्रमांक CG15 DX 1442 से उदारी लुंड्रा से जा रहे लड्डू एवं शशि की मौके पर मौत हो गई। वहीं पल्सर क्रमांक CG 14 M0 3121 सवार युवक रोहित टोप्पो की मौके पर मौत हो गई। पल्सर में पीछे बैठे अरविंद टोप्पो को पैर एवं सिर में चोटें आई हैं। पल्सर सवार अंबिकापुर से पत्थलगांव जा रहे थे। सभी मृतक एवं घायलों की उम्र 25 वर्ष से कम है। 

घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में नाकेबंदी की गई है। बतौली पुलिस ने आसपास के थानों एवं पुलिस चौकियों को घटना की सूचना दे दी है। घायल युवक को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH