चाची के साथ भतीजे का था अवैध संबंध , इस बात को लेकर दोनो में हुआ झगड़ा , फिर हुआ यह,,

उत्तर प्रदेश , 29/07/2024 7:40:35 PM
Anil Tamboli
चाची के साथ भतीजे का था अवैध संबंध , इस बात को लेकर दोनो में हुआ झगड़ा , फिर हुआ यह,,
एटा 30 जुलाई 2024 - एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते 32 वर्षीय भतीजे ने 40 वर्षीय चाची (प्रेमिका) की हथौड़ा मार कर हत्या कर दी। वहीं बीच- बचाव करने आयी अपनी सगी माँ पर भी हथौड़े से प्रहार कर दिया। इसके बाद खुद को भी हथौड़े से घायल कर लिया। 

प्रभारी निरीक्षक जलेसर सुधीर कुमार राघव ने बताया कि सूचना मिली कि सराय खानम में अवैध संबंधों के चक्कर में हत्या की घटना घटित हुई है। दोनों के बीच काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था।

घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त घर महादेवी पत्नी नंबर सिंह निवासी सराय खानम का है लेकिन इस घर में महादेवी का भतीजा टिंकू (प्रेमी) पुत्र टीकाराम तथा टिंकू की मां गीता देवी पत्नी टीकाराम भी रहते हैं। जानकारी करने पर मोहल्ले पड़ोस के लोगों ने बताया की टिंकू और उसकी चाची के बीच काफी लंबे समय से अवैध संबंध है पूरे मोहल्ले को इस बात की जानकारी है।

आज किसी बात पर हुये विवाद में टिंकू ने हथौड़ा लेकर पहले अपनी चाची महादेवी को हमला कर मौत के घाट उतार दिया फिर उसके बाद चाची को बचाने आई अपनी मां को हथौड़े से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया तथा स्वयं के ऊपर भी हथौड़े से वार कर घायल कर लिया। जिसमें महादेवी की मौके पर मृत्यु हो गई है, शेष दोनों लोग घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में भर्ती कराया गया है। 

 क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व चाचा की मौत के बाद महादेवी अपने भतीजे टिंकू के साथ खुलेआम पत्नी के रूप में रहने लगी थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर टिंकू ने अपनी चाची की हत्या क्यों की।   मौत के पीछे क्या कारण है पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा ? पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH