देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 22-10-2020 3:43:50 PM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
दिल्ली 22 अक्टूबर 2020 - भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है. हालांकि इनमें से 68 लाख 74 हजार लोग ठीक भी हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 15 हजार पर आ गई है. अबतक एक लाख 16 हजार 616 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 55,839 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 702 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. बीते दिन 79,415 मरीज ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस और मौत के आंकड़े भारत में ही बढ़ रहे हैं. 

रिकवरी संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. ICMR के मुताबिक, 21 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 86 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14.69 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब पांच फीसदी है. 

देश के 22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं. केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है. 
 
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई. भारत में मृत्यु दर दुनिया के देशों में सबसे कम में से एक है. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी 10 फीसदी से कम है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 89 फीसदी है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH