प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , बुधवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 22-10-2020 4:02:26 AM
रायपुर 21 अक्टूबर 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को 2,360 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है.जिसमे दुर्ग से 135, राजनांदगांव से 138, बालोद से 71, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 46 , रायपुर से 209, धमतरी से 106 , बलौदाबाजार से 56, महासमुंद से 100, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 152, रायगढ़ से 247, कोरबा से 138, जांजगीर चाम्पा से 207, मुंगेली से 39, गौरेला से 07, सरगुजा से 38, कोरिया से 54, सूरजपुर से 107, बलरामपुर से 18, जशपुर से 51, बस्तर से 83, कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 31, कांकेर से 95, नारायणपुर से 03 और बीजापुर से 27 मरीज शामिल है.
वही 1,852 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड किये गए है , वर्तमान में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 25,795 है।














