छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

सरगुजा , 26/07/2024 7:22:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
अम्बिकापुर 27 जुलाई 2024 - सरगुजा जिले में स्कूल के पीछे बने सेप्टिक टैंक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। महिला का शव करीब चार से पांच दिन पुराना है। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडांड में प्राथमिक शाला के पीछे सेप्टिक टैंक से दो दिनों से बदबू आ रही थी। शनिवार को बदबू बढ़ी तो शिक्षकों ने सेप्टिक टैंक के पास जाकर देखा तो सेप्टिक टैंक में महिला का शव पड़ा हुआ था। सूचना लुंड्रा पुलिस को दी गई। सूचना पर लुंड्रा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर भी मौके पर पहुंचे।

सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हुई है। मृतका की आयु करीब 30 से 35 वर्ष है। उसने पीले और भूरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उसने कानों में सोने की बाली और हाथ में कंगन पहना हुआ था। बांए हाथ में टैटू है, लेकिन टैटू में किसी का नाम नहीं है। 

फॉरेंसिक जांच में पता चला कि महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव को स्कूल के पीछे गड्ढे में फेंक दिया गया है। एएसपी अमोलक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH