छत्तीसगढ़ में कोरोना से जंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बढ़ाये हाथ , सी एम ने ट्वीट कर कही यह बात ,,
छत्तीसगढ़ , 22-10-2020 1:06:49 AM
रायपुर 21 अक्टूबर 2020 - सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान द्वारा संचालित एनजीओ मीर फाउंडेशन ने कोविड 19 से लड़ाई के लिए छत्तीसगढ़ को 2 हजार पीपीई किट्स उपलब्ध कराएं हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- इस बड़ी लड़ाई में मैं और छत्तीसगढ़ की जनता अभिनेता शाहरुख खान की एन जी ओ मीर फाउंडेशन के इस योगदान के लिए शुक्रिया अदा करता है।














