कद्दावर भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने इस्लाम धर्म कबूल करने का किया एलान , इस बयान के बाद मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 23-07-2024 5:36:52 PM
Anil Tamboli
कद्दावर भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने इस्लाम धर्म कबूल करने का किया एलान , इस बयान के बाद मचा हड़कंप
बरेली 23 जुलाई 2024 - 'मैं बहुत मजबूर हूं। बीजेपी सरकार में अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं। पार्टी के किसी भी विधायक - सांसद और पदाधिकारी की बात का संज्ञान भी नहीं लेते हैं किसी की बात नहीं सुनते हैं। अफसरशाही हावी है। अगर मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं 15 दिनों के अंदर मुस्लिम धर्म अपना लूंगा।' फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखी इन बातों से हड़कंप मच गया। 

लिखने वाला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं, जिनका परिचय है- बरेली भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल। नेताजी की धमकी चर्चा का विषय बनी रही।

दरअसल, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू का 2 साल पुराने एक मामले में शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इस मामले में भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की तरफ से प्रदीप की पैरवी नहीं की गई। तमाम कोशिश के बाद भी जब प्रदीप का काम नहीं हो पाया तो व्यथित होकर फेसबुक पर पोस्ट लिख मारा और अपनी पीड़ा जाहिर कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल 2022 में बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ प्रदीप की नोकझोंक हो गई। इसके बाद प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया, जिसमें युवक घायल हो गया। वह युवक पुलिस विभाग के सिपाही का बेटा निकला। इस पूरे मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जिसके बाद बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर प्रदीप अग्रवाल के दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।

इसके बाद प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, 'मैं 1988 से भाजपा में सिपाही हूं, भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही या विपक्ष में मैं हमेशा से साथ रहा हूं। बिल्कुल निर्दोष होने के बाद भी 7 महीने जेल काटी है। अदालत ने भी मुझे निर्दोष माना है इसके बाद भी मेरे दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया और बरेली के बड़े नेता कह रहे हैं मेरे पास आओ तुम्हारे सामने फोन करूंगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं जाऊं या न जाऊं काम होना चाहिए जो कि आज तक नहीं हुआ है।'

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH