बड़ा रेल हादसा - एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे , तीन यात्रियों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा रेल हादसा - एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे , तीन यात्रियों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
गोंडा 18 जुलाई 2024 - यूपी के गोंडा में रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हैं। बताया जाता है कि ट्रेन के दस से 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। इनमें पांच डिब्बे पलट गए हैं। एक डिब्बा काफी दूर जाकर पलटा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिले की सारी एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलाई गई है। 

सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। घायलों को रेलवे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हादसे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। हादसा गोंडा स्टेशन के आगे मोतीगंज क्षेत्र में हुआ है। ट्रेन का अगला स्टेशन गोरखपुर था। ऐसे में गोरखपुर अपनों के लेने पहुंचे लोगों में भी अफरातफरी मची है।

बताया जाता है कि घटना दोपहर पौने तीन बजे के करीब हुई है। 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। AC कोच का बुरा हाल है। मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार अपने अधिकारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोका गया है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं। सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। SDRF की टीमों को भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सीएम योगी ने दिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH