शादी के दो महीने बाद दुल्हन ने की ऐसी जिद की ससुरालियों सहित मायके वालों के भी उड़ गए होश

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के दो महीने बाद दुल्हन ने की ऐसी जिद की ससुरालियों सहित मायके वालों के भी उड़ गए होश
बागेश्वर 18 जुलाई 2024 - शादी के बाद दुल्हन ससुराल के लिए विदा हो गई थी। दूल्हे के साथ दुल्हन ने सुहागरात भी मनाई और दो महीने तक अपने पति के साथ आराम से ससुराल में रही। लेकिन, दो महीने बाद कुछ ऐसा हुआ कि परिजनों के होश उड़ गए। नवविवाहिता के इस कदम को जानकर पुलिस भी दंग रह गई। नवविवाहित अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़कर ससुराल छोड़कर चली गई। यह पूरा हैरान करने वाला मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सामने आया है। 

गरुड़ तहसील क्षेत्र की एक विवाहिता अपने पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे उसके ससुराल व मायके पक्ष के लोग दंग रह गए। विवाहिता से सभी ने ससुराल लौट जाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन वह प्रेमी के घर रहने के लिए अड़ी रही।

तहसील के राजस्व क्षेत्र पिंगलों की एक युवती का दो माह पूर्व गरुड़ के ही एक गांव में एक युवक के साथ विवाह हुआ था। लेकिन उसे पति का घर रास नहीं आया। और वह पति को छोड़कर सोमवार को अपने प्रेमी के घर आ धमकी और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। विवाहिता ने शादी से पूर्व अपने प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। उसने प्रेम प्रसंग का राज मायके व ससुराल पक्ष से छुपाए रखा। 

मामला राजस्व उप निरीक्षक के पास पहुंचा। विवाहिता ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। बाद में विवाहिता के ससुराल पक्ष को शादी का पूरा खर्च व जेवर लौटाने की बात पर सहमति बनी और विवाहिता प्रेमी के घर चली गई। इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH