बेटे की शादी से पहले होने वाली सास पर आया पिता का दिल , 16 बच्चो को छोड़कर समधी और समधन हुए फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे की शादी से पहले होने वाली सास पर आया पिता का दिल , 16 बच्चो को छोड़कर समधी और समधन हुए फरार
कासगंज 16 जुलाई 2024 - कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया. बातचीत के बाद दोनों ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए. शादी वाले घर में हुई इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया. फिलहाल, दुल्हन के पिता ने इसको लेकर दूल्हे के पिता पर FIR दर्ज करवाई है. ये केस इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

 मामला जिले के गंज डुंडवारा थाना इलाके का. यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी. शकील का पप्पू के घर आना-जाना था. शादी की तारीख नजदीक आ रही थी. लेकिन इस बीच ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवार हैरान रह गए. क्योंकि, शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को भगा ले गया।

पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले गया है. पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है. पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं. दोनों घर से फरार हैं. पीड़ित पप्पू ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस जांच कर रही है. इलाके में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

वहीं, सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है. सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली. इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गणेश पुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है. फिलहाल, इस केस में नियम अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH