छत्तीसगढ़ - घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा तब दोनो ने उठाया यह खौफनाक कदम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा तब दोनो ने उठाया यह खौफनाक कदम
बिलासपुर 16 जुलाई 2024 - घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस वापस लाई और परिजन के हवाले किया तो नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है, उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

पुलिस के मुताबिक, पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की व 17 साल का लड़का परिजन के साथ कमाने खाने यूपी गए थे. इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध हो गया था. वहां दोनों शादी करने के लिए भाग गए थे. किसी तरह परिजन दोनों को खोजकर वापस अपने गांव आ गए थे। 

बीते शुक्रवार को दोनों प्रेमी जोड़े घर छोड़कर बाइक से रायपुर आ गए. सिलियारी के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. संदेह होने पर रायपुर पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी. परिजन पुलिस के साथ सिलयारी जाकर दोनों को अपने साथ लेकर घर लौट आए।

इसके बाद बीती रात नाबालिग अपने चाचा के साथ सो रहा था. चाचा के सोने के बाद उसने साड़ी से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी की खुदकुशी कर लेने की जानकारी होने पर नाबालिग प्रेमिका ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. परिजनो ने उसे इलाज के लिए मस्तूरी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH