छत्तीसगढ़ - साथ मरने का झांसा देकर युवक ने युवती को दिया जहर , युवती के जहर पीते ही युवक हुआ फरार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साथ मरने का झांसा देकर युवक ने युवती को दिया जहर , युवती के जहर पीते ही युवक हुआ फरार
बिलासपुर 12 जुलाई 2024 - युवती ने युवक के उपर भरोसा कर कीटनाशक पी लिया , युवती के जहर पीते ही युवती को गंभीर हालत में छोड़कर युवक भाग निकला। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि ग्राम किरारी में रहने वाली मीना पटेल (22) और सुरेश साहू (26) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसी बीच युवक की सगाई दूसरी जगह पर तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर चार अप्रैल की रात मीना और सुरेश के बीच विवाद हुआ। दूसरे दिन युवक ने मीना को मस्तूरी स्थित स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने मीना को साथ में जी नहीं पाने की बात कही, लेकिन साथ में मरने के लिए कहा। 

उसकी बातों में आकर मीना मरने के लिए तैयार हो गई। युवक ने अपने साथ लाए कीटनाशक को मीना को दे दिया। मीना ने उस पर भरोसा करके कीटनाशक पी लिया। इधर उसके कीटनाशक पीते ही युवक भाग निकला। इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। डाक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहां पर मीना की मौत हो गई। 

जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH