जांजगीर चाम्पा - 11वी की छात्रा के पानी बॉटल में मिला एसिड , गुमनाम लेटर भी बरामद , दहशत में परिजन

जांजगीर चाम्पा , 12-07-2024 2:46:54 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 11वी की छात्रा के पानी बॉटल में मिला एसिड , गुमनाम लेटर भी बरामद , दहशत में परिजन
जांजगीर चाम्पा 11 जुलाई 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय जांजगीर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा केंद्रीय विद्यालय अध्ययनरत 11वी की छात्रा के पानी बोतल में एसिड जैसी कोई लिक्विड मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा दोपहर एक बजे अपनी सहेलियों के साथ खेल मैदान गई थी। वहां से वापस लौटने के बाद उसने बैग से बोतल निकाला और पानी पी तो उसे एसिड जैसा जलन हुआ। इसके बाद बोतल के पानी को गिराकर देखा तो उसमे से झाग बनने लगा। 

स्वजन को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा देकर पानी की बोतल को सुरक्षित रख दिया।

छात्रा के पिता ने बताया कि पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बोतल में किसी ने वाशिंग पाउडर डाल दिया था। इसकी जानकारी उसके घर आने पर हुई। मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। अब बोतल में एसिड जैसे द्रव मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। आखिर स्कूल में ये सब लेकर कौन आ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा में ही अंग्रेजी में लिखा एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमे लिखा है कि स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल प्रबंधन ने पत्र मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कापी को जब्त किया है ताकि हैंडराइटिंग मिलान कर उस तक पहुंचा जा सके। 

वही जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी। स्‍कूल के प्राचार्य के के चंद्रा ने कहा कि CCTV फुटेज की जांच के अलावा छात्र-छात्राओं से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन से भी मदद ली जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH