हाथरस कांड वाले भोले बाबा को लेकर चौकाने वाला खुलासा , कुंवारी लड़कियों से कराता था यह काम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाथरस कांड वाले भोले बाबा को लेकर चौकाने वाला खुलासा , कुंवारी लड़कियों से कराता था यह काम
लखनऊ 11 जुलाई 2024 - यूपी के हाथरस जिले के फुलरई गांव में 2 जुलाई को जिस भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से सवा सौ लोगों की मौत हो गई उस बाबा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सत्संग में बाबा हमेशा कुंवारी लड़कियों से घिरा रहता था. इस बाबा को कुंवारी युवतियां बहुत पसंद है. यह खुलासा भोले बाब के सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने किया है. महिलाओं ने बताया कि लड़कियां लाल पोशाक पहनकर सत्संग में जाती थीं और नृत्य करती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सत्संग के दौरान बाबा हमेशा काला चश्मा पहना करता था. सूरज पाल के चश्मे में लड़कियों को भगवान का दिखता था. इतना ही नहीं, जो महिलाएं सत्संग में जाती थीं, उन्होंने कई ऐसे खुलासे किए, जिनके बारे में वे कमरे में भी बताने से झिझकती थीं. सत्संग में जाने वाली एक महिला ने सूरजपाल के बारे में बताया कि बाबा के आसपास हमेशा रहने वाली कुंवारी लड़कियां उसे अपना पति मानती थीं और भोले बाबा के ही साथ रहती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला ने बताया कि बाबा को लाल रंग ओर कुंवारी लड़कियां बहुत पसंद है. कुंवारी युवतियां लाल पोशाक पहनती थीं. गहनों के अलावा श्रृंगार करके वे सत्संग में बाबा के आस-पास नाचती थीं. यह विशेष पोशाक पहनकर कुवारी लड़कियां डांस करती थीं. वहीं भोले बाबा लड़कियों द्वारा तैयार किए गए विशेष नीम के पानी से स्नान करते थे. पानी में गुलाब की पंखुड़ियां, खुशबू, परफ्यूम आदि कई चीजें मिलाई जाती थीं. इतना ही नहीं, लड़कियां हमेशा बाबा को खाना खिलाती थीं।

सूरज पाल उर्फ नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा ने इंटेलीजेंस से नौकरी छोड़ने के बाद अपने पैतृक गांव बहादुर नगर में ही कई बीघा में आश्रम का निर्माण कराया. इसके बाद यहां अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी. मैनपुरी के बिछुआ में भोले बाबा का आलीशान आश्रम है. मैनपुरी के अलावा कानपुर के बिधनू इलाके के कसुई गांव में करीब तीन बीघे में आश्रम बना हुआ है।

वहीं, इटावा में 15 बीघा में आश्रम फैला हुआ है. सराय भूपत के कटे खेड़ा गांव में बाबा का आश्रम है. नोएडा के सेक्टर-87 इलाबांस गांव में बाबा का आलीशान आश्रम है. यूपी ही नहीं राजस्थान के दौसा में भी भोले बाबा का आश्रम है।

LR

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH