छत्तीसगढ़ - शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर ब्यापम का बड़ा फैसला , इस तारीख को फिर से होगा एग्जाम

धमतरी , 11-07-2024 5:08:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर ब्यापम का बड़ा फैसला , इस तारीख को फिर से होगा एग्जाम
धमतरी 10 जुलाई 2024 -  व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से बीते 23 जून को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा, धमतरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें द्वितीय पाली में उत्तर पुस्तिका विलंब से वितरित किए जाने के कारण परीक्षार्थियों के हित में व्यापम द्वारा फिर से परीक्षा के लिए विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत आगामी 20 जुलाई को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा में उपस्थित 288 परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 02 बजे से शाम 4.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के लॉगिन में प्रवेश पत्र 15 जुलाई से उपलब्ध होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे परीक्षार्थी, जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका (OMR) को निरस्त माना जाएगा और उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा. जबकि जो परीक्षार्थी फिर से परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH