डबल डेकर बस और कंटेनर में जबरजस्त टक्कर , हादसे में 18 यात्रियों की मौत , 20 की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डबल डेकर बस और कंटेनर में जबरजस्त टक्कर , हादसे में 18 यात्रियों की मौत , 20 की हालत नाजुक
लखनऊ 10 जुलाई 2024 - लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे दूध के कंटेनर में घुस गया. इस हादसे में 18 लोगों की मौत की सूचना है. जबकि 20 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. यह हादसा उन्नाव के पास हुआ है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी. जैसे ही यह बस लखनऊ से आगे बढ़ कर उन्नाव के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में पहुंची, अचानक से ड्राइवर को झपकी आ गई. इतने में यह बस आगे चल रही दूध के कंटेनर में घुस गई. यह हादसा पलक झपकते हुआ. चूंकि हादसे के वक्त कंटेनर की स्पीड कम थी और बस की स्पीड ज्यादा थी. इसकी वजह से टक्कर भी बहुत तेज हुआ. इसमें बस का अगला हिस्सा और कंटेनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उन्नाव पुलिस ने तत्काल बस में से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें 20 से अधिक लोगों की हालत नाजुक है. वहीं 18 लोगों की मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक शवों को बस के अंदर से निकालने के लिए बस की बॉडी को काटना भी पड़ा है. सभी मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है. परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH