जांजगीर के प्रॉपर्टी डीलर ने बिलासपुर की युवती के साथ किया रेप , प्रेग्नेंट होने के बाद युवती पंहुची थाने

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर के प्रॉपर्टी डीलर ने बिलासपुर की युवती के साथ किया रेप , प्रेग्नेंट होने के बाद युवती पंहुची थाने
बिलासपुर 09 जुलाई 2024 - बिलासपुर में प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले युवक ने पहले युवती से दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई। अब युवक उसके साथ शादी करने के बजाए अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

युवती से दुष्कर्म का मामला दूसरे जिले का है फिर भी पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। साल 2013 में युवती की पहचान पहचान प्रापर्टी डीलिंग करने वाले युवक नवीन श्रीवास से हुई। नवीन जांजगीर का रहने वाला है। नवीन ने पहले उससे दोस्ती की। फिर जान-पहचान का फायदा उठाकर युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का झांसा दिया।

इसी दौरान नवीन उसे जांजगीर के कलेक्टोरेट रोड स्थित घर लेकर गया। जहां उसने युवती को परिवार वालों से मिलाया। कुछ देर बाद वह युवती को छत पर लेकर गया। वहां पर उसने युवती को परिवार से मिलाने और शादी करने की बात कहने लगा। इसी दौरान छत पर उसने पहली बार दुष्कर्म किया।

सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि जिले में रहने वाली युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामला दूसरे जिले से संबंधित होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया गया है। नया कानून लागू होने के बाद यह पहला मामला है जिसे शून्य में दर्ज कर दूसरे जिले में भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH