अवैध शराब और नकली गुटखा बनाने के कारखाने पर पुलिस की दबिस , यह हुआ बरामद ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध शराब और नकली गुटखा बनाने के कारखाने पर पुलिस की दबिस , यह हुआ बरामद ,,
गाजियाबाद 18 अक्टूबर 2020 - उत्तरप्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने अवैध शराब और गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. फैक्टरी से 40 पेटी से ज्यादा बनी हुई एयर पैक्ड शराब, ड्रम के अंदर रखा शराब बनाने का सामान और सीलिंग मशीन, शराब में मिलाने के लिए केमिकल, एक बोरी गुटखे का मसाला, गुटखा पैक करने का सामान और मशीन बरामद किया गया है.

पकड़े गए आरोपियों के नाम फारुख, शाहरुख, रहीश, वारिश और आजाद हैं. पुलिस के मुताबिक इस गैंग का मुखिया फारुख है. फारुख ने गाजियाबाद के बापूधाम के पास एक सुनसान इलाके में एक जगह किराए पर ले रखी थी, वहीं पर फारुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब और गुटखे की फैक्ट्री लगाई थी. पूछताछ में फारुख ने पुलिस को बताया कि हर दिन वे करीब 100 पेटी अवैध देशी शराब बनाते थे और उसे बेचा करते थे. इसके अलावा ये लोग एक बड़े ब्रैंड का नकली गुटखा भी बनाते थे.

आरोपियों ने पूछताछ में यह बताया है कि वे नकली गुटखा दूर-दराज की दुकानों पर बेचते थे. शराब और गुटखे को लाने और ले जाने की लिए गाड़ियां भी रखे हुए थे. पुलिस को इनके इस गोरखधंधे की जानकारी अपने मुखबिर के जरिए मिली थी. पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जब जांच की तो पता लगा कि कुछ लोग मिलकर शराब और गुटखे की अवैध फैक्ट्री चला रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सारा सामान जब्त कर लिया.पुलिस के मुताबिक एक और आरोपी भी इनके साथ शामिल था, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहा. पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि वह ये पता लगाने की कोशिश में है कि ये लोग कब से इस जगह पर शराब बनाने के काम मे जुटे थे और इतनी बड़ी मात्रा में ये शराब ये लोग कहां बेचते थे. इन्हें केमिकल कहां से मिलता था. पकड़ में आए आरोपी फारुख के खिलाफ 6 मामले पहले से ही दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर आबकारी एक्ट के हैं इसके अलावा बाकी के आरोपियों के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH