विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्पीक अप इंडिया लाइव पर अपने सुझाव साझा किये ,,
छत्तीसगढ़ , 28-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 28 मई - छत्तीशगढ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भारत मे कोरोना संक्रमण के चलते वर्तमान हालातों से परेशान किसान,गरीब,मजदूर जनों के मदद के लिए चलाए जा रहे हैं, स्पीक अप इंडिया अभियान के लाइव शो में भाग लेते हुए कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्कार हैं की पीड़ित मानवता की सेवा करना और उन्ही संस्कारों से पले बढ़े राहुल गांधी जो हमेशा गरीब, पीड़ितों के बारे में सोचते हैं, और गरीब से गरीब की मदद करना चाहते हैं, पिछले दिनों हमने देखा कि कैसे नंगे पांव चल रहे मजदूरो के बीच गये उनका हाल चाल जाना और उनके दुख को कैसे दूर कर सकते हैं उन्होंने सोचा, और दुखी पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची सेवा है, मानव धर्म है।
डॉ महंत ने कहा कि हालात ये कहते है कि, केंद्र सरकार को चाहिए कि ऐसे प्रत्येक परिवार के खाते में 10 हज़ार रूं उनके बैंक खाते में डाले और जो मजदूर अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं उनके परिवहन की व्यवस्था हो और किसी प्रकार के ऋण देने के बजाये सीधे सीधे आर्थिक मदद हो तथा मनरेगा में मजदूरों को 200 दिनों का काम दिये जायें जिससे गरीब मजदूरों को अपने परिवार पालने में मदद हो सके।
डॉ महंत ने वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में हर किसी के योगदान की अपील की है कहा हालात राजनीति करने का नही मानव धर्म निभाने का है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार