बाराद्वार के पति-पत्नी वाली नगर सरकार में चल रहा है बड़ा खेला , शहर को छोड़ हो रहा है इनका विकास

सक्ती , 08-07-2024 12:07:54 PM
Anil Tamboli
बाराद्वार के पति-पत्नी वाली नगर सरकार में चल रहा है बड़ा खेला , शहर को छोड़ हो रहा है इनका विकास
सक्ती 08 जुलाई 2024 - बाराद्वार नगर पंचायत में सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। 15 वार्डो वाले बाराद्वार नगर पंचायत में पिछले 10 साल से कांग्रेस समर्थित पति - पत्नी की सरकार चल रही है। लेकिन पति और पत्नी के पास उपलब्धि बताने के नाम पर कुछ भी नहीं है। अगर बात करे साल 2013 से 2018 की तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी इसलिए ऐसा माना जा रहा था कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बाराद्वार कांग्रेस नगर सरकार की उपेक्षा करते हुए विकास कार्यो के लिए उतनी राशि स्वीकृत नही कर रही थी जितनी जरूरत थी। 

लेकिन साल 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही और 15 वार्ड वाले बाराद्वार नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित रेशमा की सरकार रही और खास बात यह कि रेशमा के पति विजय नगर पंचायत उपाध्यक्ष के साथ तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के खास करीबियों में से एक थे लिहाजा ना तो बजट की कमी रही और ना कार्यो की। तो जाहिर है पैसा तो खूब आया होगा लेकिन विकास नही आया।

इस 05 साल के सुनहरे कार्यकाल की बात करे तो नगर को छोड़कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित चहेते ठेकेदारों और करीबियों का ही विकास हुआ। नगर तो वैसे का वैसे ही रहा लेकिन पुरानी बाईक पर चलने वाले चमचमाती कार की सवारी करने लगे। बाराद्वार की सड़कें तो जस की तस रह गई लेकिन सड़क बनाने वालों के घरों में मार्वल लग गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकार बाराद्वार नगर पंचायत में कांग्रेस सरकार के दौरान की गई भ्रस्टाचार की जांच कराए तो ऐसे ऐसे खुलासे होंगे जो आम लोग और सरकार की सोच से परे होगा। लोगो का तो यह भी कहना है कि पति और पत्नी वाली बाराद्वार की नगर सरकार "खाओ और खाने दो" की तर्ज पर चलते आ रही है यही वजह है कि "विपक्ष" भी खामोश रहा जिसकी वजह से आज तक कोई बड़ी शिकायत नही हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH