जांजगीर चाम्पा जिले का यह कैसा बंटवारा , 35 हजार लोग रहते तो सक्ती जिले में है लेकिन थाना पड़ता है जांजगीर जिले में

सक्ती , 08-07-2024 7:28:31 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले का यह कैसा बंटवारा , 35 हजार लोग रहते तो सक्ती जिले में है लेकिन थाना पड़ता है जांजगीर जिले में
सक्ती 08 जुलाई 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले का विभाजन कर बीते 09 सितंबर 2022 को प्रदेश के 33 वें जिला के रुप में नक़्शे में जगह बनाने वाले सक्ती जिले में 465 गाँव हैं लेकिन इनमें से 21 गाँव में रहने वाले क़रीब 32 ह‌ज़ार लोगों की हालत अजीब हो गई है। इन 32 हज़ार लोगों का पुलिस थाना सक्ती जिला में है, लेकिन राजस्व जिला जांजगीर चाम्पा है। वहीं तीन गाँव ऐसे हैं जिनका थाना जांजगीर चाम्पा जिले में और राजस्व जिला सक्ती है।

बाराद्वार नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। इनमें से 04 वार्ड सक्ती जिला में ना होकर जांजगीर चांपा ज़िला का हिस्सा हैं। जबकि ज़िला बना था, नगरीय निकाय चुनाव उसके पहले हुए थे। तब समूचा बाराद्वार जांजगीर चाँपा ज़िला का हिस्सा था। जिला बनते ही विचित्र विसंगति सामने आ गई। अब कुछ महीनों के बाद फिर से नगरीय निकाय चुनाव हैं।

ये 24 गाँव जो अधर में लटके हैं..

सक्ती जिला और जांजगीर चांपा ज़िला के 24 गाँव विचित्र हालात में है। जिला विभाजन के बाद 21 गाँव का थाना सक्ती जिले में है और राजस्व जिला जांजगीर में तो 3 गाँव का थाना जांजगीर जिले में, लेकिन राजस्व जिला सक्ती में। इस अजीबो गरीब बटवारे की तकलीफ़ झेलने वाले लोगों की कुल जनसंख्या क़रीब 35 हज़ार के आसपास है। ये हैं उनका ब्यौरा -

01 - मुक्ताराजा , पेटफोरवा , कडारी , लच्छनपुर , कुम्हारी खुर्द , कुम्हारी कला और हनुमंता इनका थाना है बाराद्वार, जिला सक्ती, लेकिन राजस्व जिला जांजगीर चाम्पा है।

02 - झरना , कचंदा , गिधौरी , दरीबंजर , भूरकाडीह , खम्हिया , झींका और मोहाडीह इनका थाना है नगरदा ज़िला सक्ती, लेकिन राजस्व जिला जांजगीर चाम्पा है।

03 - करही , किकिरदा और घिवरा इन का थाना है बिर्रा जो जांजगीर चांपा जिले में है, लेकिन राजस्व जिला सक्ती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH