जांजगीर चाम्पा - अचार देने के बहाने नाबालिग को घर बुलाकर रेप , 63 साल के बुजुर्ग ने दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 08-07-2024 6:12:51 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अचार देने के बहाने नाबालिग को घर बुलाकर रेप , 63 साल के बुजुर्ग ने दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा 08 जुलाई 2024 - नाबालिग को डरा-धमका कर दुष्कर्म करने वाले 63 वर्षीय आरोपी को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजन के अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने चांपा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों दो बेटी व एक बेटे के साथ गांव में रहता है। दोनों रोजी मजदूरी का काम करते हैं। उसकी बड़ी बेटी पढ़ाई में कमजोर होने के चलते पांचवीं के बाद आगे नहीं पढ़ पाई और घर में रहती है।

घर में गाय है जिसे दुहने के लिए पड़ोस का ही 63 वर्षीय चंद्रदेव सिदार उनके घर आता है। रात में उनके बच्चों को पढ़ाता भी है। रोज की तरह 8 जुलाई 2023 को पति-पत्नी काम करने बाहर चले गए थे। अगले दिन 9 जुलाई को शाम को घर लौटे तो उसकी मां ने उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले चंद्रदेव सिदार उसकी बेटी के साथ घर के पीछे कोठा में दुष्कर्म किया है। बेटी से पूछने पर उसने रोते-रोते बताया कि 15 दिन पहले उसे आचार लेने के बहाने आरोपी ने बुलाया था और जबरदस्ती गलत काम किया था। 8 जुलाई को भी दोपहर 12 बजे आरोपी घर आया। तब दादी सो रही थी तो उसे कोठा में ले गया और दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

पिता की सूचना पर पुलिस ने भादवि की धारा 376 व धारा 6 पाक्सो एक्ट के मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में दर्ज किया। जहां संपूर्ण साक्ष्य और गवाहों के बयान के बाद आरोप सिद्ध होने पर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) शैलेन्द्र चौहान के द्वारा आरोपी चंद्रदेव सिदार पिता स्व. ज्ञानी सिंह सिदार को भादवि की धारा 376 (1) के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास व 5000 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पाक्सो जांजगीर चंद्रप्रताप सिंह ने पैरवी की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH