निकली नई नौकरी , खूबसूरत महिलाओं प्रेग्नेंट करने पर मिलेगा लाखों रुपया , जाने क्या है मामला

देश , 07-07-2024 7:45:38 PM
Anil Tamboli
निकली नई नौकरी , खूबसूरत महिलाओं प्रेग्नेंट करने पर मिलेगा लाखों रुपया , जाने क्या है मामला
नूंह 07 जुलाई 2024 - खूबसूरत महिलाओं प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ…जी हां! यह जॉब हरियाणा के नूंह में निकाली गई है। इस जॉब में कहा गया था कि बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं, जो शादी के बाद भी मां नहीं बन पाईं है। ऐसी महिलाओं को जो प्रेग्नेंट करेगा, उसे लाखों रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे। बकायदा इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया गया था। इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला हरियाणा के नूंह जिले का है। यहां खूबसूरत निसंतान महिलाओं को ‘प्रेग्नेंट’ करने के लिए पैसे देने वाले फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। जब ये विज्ञापन पुलिस की संज्ञान में आया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद मामले की जांच की गई और पुलिस ने नूंह में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को ‘प्रेग्नेंट’ करने के बदले पैसे देने वाले फर्जी विज्ञापन पोस्ट हुए थे। ऐसा करके लोगों को ठगा जा रहा था। जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, उनकी पहचान एजाज और इरशाद के रूप में हुई है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से विज्ञापन पोस्ट करते थे, जिसमें लोगों को निसंतान महिलाओं को ‘प्रेग्नेंट’ करने के लिए पैसे देने की बात कही जाती थी। 

ये ठग लोगों को फंसाने के लिए महिलाओं की फेक तस्वीरों का इस्तेमाल करते थे। जब कोई व्यक्ति विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क करता था, तो वे उनसे रजिस्ट्रेशन फीस और फाइलिंग की कास्ट वसूलते थे। इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर देते थे। पुलिस का कहना है कि जांच में चार से ज्यादा फेक फेसबुक अकाउंट और फेक विज्ञापन मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH